Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए 22195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Railway Group D Recruitment 2026: रेलवे में 10वीं पास के लिए 22195 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारीरेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी के 22,195 पदों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती में देशभर के महिला और पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक (10वीं पास) रखी गई है।

उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा और इसके लिए उन्हें अपने संबंधित रेलवे रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा।

Railway Group D Recruitment 2026 Overview

Recruitment OrganizationRailway Recruitment Board (RRB)
Post NameGroup-D (Level-1)
Advt No.CEN 09/2025
Vacancies22195 Posts
Salary/ Pay ScaleInitial pay Rs. 18000 + other allowances
Job LocationAll India
CategoryRRB Group D Recruitment 2026
Mode of ApplyOnline
Application form filling date31 January to 2 March 2026
Official Websiteindianrailways.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

EventDate
Short Notice Release Date23 December 2025
Application Start Date31 January 2026
Application Last Date2 March 2026
Last date Application fee4 March 2026
Exam DateTo be notified

Railway Group D Recruitment 2026 Vacancy Details

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन 22195 पदों के लिए जारी किया गया है इसमें रेलवे रीजन वाइज पदों की संख्या जारी कर दी है रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म 31 जनवरी से लेकर 2 मार्च 2026 तक भरे जाएंगे यह 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका है।

रेलवे जोन का नाम (Railway Zone)कुल पदों की संख्या (Total Vacancies)
वेस्टर्न रेलवे (MUMBAI)3148
उत्तर पश्चिम रेलवे (JAIPUR)974
उत्तर मध्य रेलवे (ALLAHABAD)1183
दक्षिण पश्चिम रेलवे (HUBLI)90
पश्चिम मध्य रेलवे (JABALPUR)1147
पूर्व तटीय रेलवे (BHUBANESWAR)803
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (BILASPUR)1199
उत्तर रेलवे (NEW DELHI)3537
दक्षिण रेलवे (CHENNAI)1036
उत्तर पूर्व रेलवे (GORAKHPUR)1196
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (GUWAHATI)1776
पूर्व रेलवे (KOLKATA)1173
मध्य रेलवे (MUMBAI)1979
पूर्व मध्य रेलवे (HAJIPUR)993
दक्षिण पूर्व रेलवे (KOLKATA)949
दक्षिण मध्य रेलवे (SECUNDERABAD)1012

Railway Group D Recruitment 2026 Application Fee

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में सामान्य ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹500 रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, ईबीसी, माइनॉरिटी, एक्स सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपए रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

CategoryApplication FeeRefund After CBT (Bank Charges Deducted)
General, OBC, EWS CandidatesRs.500Rs.400
PwBD, Female, Transgender, Ex-Servicemen, SC/ST, Minority, EBCRs.250Rs.250
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी अभ्यर्थियों को ₹400 रिफंड कर दिए जाएंगे।
  • वही एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, अल्पसंख्यक, ईबीसी, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों को सीबीटी एक्जाम में उपस्थित होने के बाद 250 रुपए बैंक खाते में वापस कर दिए जाएंगे।

Railway Group D Recruitment 2026 Age Limit

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तक रखी गई है इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी जबकि सभी आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • Minimum Age: 18 years
  • Maximum Age: 33 years
  • Age Limit Calculation: Based on 1 January 2026.
  • Age relaxation applicable for SC/ST/OBC/PwD/EWS category as per government rules.

Railway Group D Recruitment 2026 Educational Qualification

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए आवेदक मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है जबकि कुछ पदों के लिए अभ्यर्थी के पास आईटीआई भी होना चाहिए।

Railway Group D Recruitment 2026 Selection Process

रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

Railway Group D Recruitment 2026 Exam Pattern

SubjectQuestionsMarksDuration
General Science252590 minutes
Mathematics2525
General Intelligence & Reasoning3030
General Awareness & Current Affairs2020
Total100100
  • लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी।
  • सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (Objective Type) होंगे।
  • परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 10वीं कक्षा स्तर के होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न का मान 1 अंक रहेगा।
  • गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक की कटौती (Negative Marking) लागू होगी।
  • अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा, जिनमें अंग्रेज़ी और हिंदी भी शामिल हैं।
  • CBT के बाद, फिजिकल टेस्ट के लिए लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची केवल CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी, क्योंकि फिजिकल टेस्ट केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
  • न्यूनतम क्वालीफाई अंक:
  • General/EWS: 40%
  • SC/ST/OBC: 30%
  • PwBD उम्मीदवारों को 2% की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

How to Apply Railway Group D Recruitment 2026

  • सबसे पहले उम्मीदवार को RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा।
  • वहाँ उपलब्ध नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता की पुष्टि करें।
  • यह तय करें कि आप किस रेलवे रीजन के लिए आवेदन करना चाहते हैं।
  • इसके बाद “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ सही और स्पष्ट रूप से भरें
  • आवश्यक दस्तावेज़, हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें
  • अपनी श्रेणी (कैटेगरी) के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें
  • सभी विवरण भरने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सके।

Railway Group D Recruitment 2026 Important Links

Start Railway Group D Recruitment 2026 form31 January 2026
Last Date Online Application form2 March 2026
Apply OnlineApply Now
Official NotificationDownload here
Revised Vacancy NoticeClick Here
Zone and Category wise vacancy detailsClick Here
Official Websiterrbapply.gov.in

Leave a Comment