BSF Constable Sports Quota Recruitment 2025: बीएसएफ ने स्पोर्ट्स कोटा के अंतर्गत कांस्टेबल जीडी के 549 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसमें पुरुषों के लिए 277 पद और महिलाओं के लिए 272 पद रखे गए हैं इसमें स्पोर्ट्स पर्सन महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा बीएसएफ स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के लिए आवेदन 27 दिसंबर से लेकर 15 जनवरी 2026 तक भरे जाएंगे।
बीएसएफ स्पोर्ट्स कोटा कांस्टेबल जीडी भर्ती में सामान्य, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 159 रुपए रखा गया है जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
Category
Application Fee
General / OBC / EWS
Rs. 159
SC / ST / Women
Exempted
Payment Mode
Online
BSF Constable Sports Quota Recruitment 2025 Age Limit and Educational Qualification
Age limit
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 वर्ष तक रखी गई है गणना (1 अगस्त 2025)
Educational Qualification
दसवीं कक्षा पास होना चाहिए और स्पोर्ट्स गेम सर्टिफिकेट होना चाहिए
Selection Process
बीएसएफ स्पोर्ट्स कोटा कांस्टेबल जीडी भर्ती में आवेदकों का चयन दस्तावेज सत्यापन, फिजिकल टेस्ट एवं मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा।
How to Apply BSF Constable Sports Quota Recruitment 2025
सबसे पहले सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाना है।
इसके बाद होम पेज पर अनाउंसमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना है।
फिर बीएसएफ स्पोर्ट्स पर्सन कांस्टेबल जीडी रिक्रूटमेंट 2025 के लिंक पर क्लिक करना है।
इसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन को पूरा देख लेना है और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लेनी है।
फिर अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करना है एवं रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
फिर सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देने हैं।
अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
सभी जानकारी भरने के बाद ही आवेदन फॉर्म फाइनल सबमिट करना है अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट संभाल कर रख लेना है।
BSF Constable Sports Quota Recruitment 2025 Important Links
Start BSF Constable Sports Quota Recruitment 2025 form